केंद्र-राज्य सरकार किसानों के प्रति उदासीन नहीं अभी खुला धान क्रय केंद्र-भाकपा
केंद्र-राज्य सरकार किसानों के प्रति उदासीन नहीं अभी खुला धान क्रय केंद्र-भाकपा
जिला सचिव रुचिर तिवारी में किसानों में खेतों में जाकर लिया जायजा
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खुलना केंद्र एवं राज्य सरकार की लापरवाही है। किसानों ने जिस उम्मीद से अपने खेत में धान का फसल लगाया था की सरकार के द्वारा धान गृह केंद्र में धान बेचकर उचित मुनाफा कमाएंगे हुआ किसानों के सपनों पर पानी फेर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खुला। देश के किसानों ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर 1 वर्ष से ऊपर समय तक आंदोलन किया था केंद्र सरकार ने आश्वासन भी दिया था कि बहुत जल्द केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों के हित में कोई फैसला नहीं लिया और ना ही कोई कानून बनाया जबकि देश की आधे से अधिक आबादी खेती किसानी पर निर्भर है और आज गरीब किसान अपना धान व्यापारियों के हाथों भूसा के भाव में बेचने को विवश है। जिला सचिव श्री तिवारी ने किसानों के क्षेत्र में जाकर 1500-से 1200 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान को बेचते देखा। वहीं किसानों ने कहा कि मजबूरी है अगले फसल की तैयारी करनी है महाजन को लिया हुआ कर्ज चुकाना है इसलिए धान बेचना जरूरी है। मौके पर ग्राम -गुरहा,कुदागा खुर्द, काराकाट में जाकर, वीरेंद्र उरांव, बैजनाथ यादव, आलम अंसारी, लव पांडे सहित कई किसानों से मुलाकात किया।

