कारगिल विजय दिवस समारोह धूम धाम से आयोजित की जाएगी : पूर्व सैनिक सेवा परिषद।
आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन जिला महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जुलाई 2025, दिन शनिवार को कारगिल विजय दिवस समारोह धूम धाम से आयोजित की जाएगी। समय और स्थान बात में बताया जाएगा।
आयोजन में शहीद सैनिकों के वीर नारियों, परिजनों और युद्ध के दौरान घायल वीर सैनिकों को आमंत्रित कर के सादर समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों के साथ प्रमंडल के सभी पूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में परिषद संरक्षक शिवजी सिंह, जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र, महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव सुनील कुमार सिंह, सम्मानित सदस्य मोहम्मद रफीक अंसारी, ओम प्रकाश दुबे, त्रिपुरारी प्रसाद, प्रेमचंद शुक्ला, अमित तिवारी, विकाश तिवारी, अशोक कुमार दुबे, विजय प्रसाद सिंह इत्यादि की सहभागिता रही।

