कंगना रनौत ने किए बिजली महादेव के दर्शन, स्थानीय महिलाओं से की मुलाकात

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित पवित्र श्री बिजली महादेव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि कठिन चढ़ाई के बाद महादेव के दिव्य दर्शन से मन शांति और आनंद से भर गया। इस दौरान कंगना ने स्थानीय महिलाओं से मुलाकात की और पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों की भी सराहना की।