भूमि मापी के दौरान मारपीट व गाली देने का आरोप, पीड़ित ने दिया आवेदन
भूमि मापी के दौरान मारपीट व गाली देने का आरोप, पीड़ित ने दिया आवेदन
मनिका- मनिका थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनी देवी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि भूमि मापी के दौरान कुछ सरकारी कर्मियो और अन्य लोगो ने उसके परिवार के साथ मारपीट की तथा जातीसूचक देते हुए जान से मारने की धमकी दी l आवेदन के अनुसार घटना 10 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे उस समय हुई, जब महिला अपने परिवार के साथ घर से सटी बाड़ी मे कार्य कार्य कर रही थी l इसी दौरान कुछ लोग कथित रूप से बिना पूर्व सूचना जमीन की मापी करने पहुचे और परिवार को खेत से बाहर निकलने के लिए कहा l महिला का आरोप है जब परिवार ने मापी से संबंधित आदेश और नोटिस की मांग की तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई l आवेदन में यह भी कहा गया है कि बाजार का दिन होने के कारण आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए l इसके बाद संबंधित लोग वहां से चले गए l पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि विवादित भूमि उसके परिवार का है l महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियो के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा अपने परिवार की जान- माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है l

