कामता पंचायत सचिवालय में आयुष ग्राम शिविर का आयोजन, 180 लोगों को मिला उपचार व दवाएं

कामता पंचायत सचिवालय में आयुष ग्राम शिविर का आयोजन, 180 लोगों को मिला उपचार व दवाएं

आयुष चिकित्सा पद्धति से बिना किसी दुष्प्रभाव के कई रोगों का उपचार संभव है : डॉ0 अमृत राज मिश्रा

योग करें निरोग रहें : मानसी कुमारी, योग प्रशिक्षक

मुखिया नरेश, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, चिकित्सक डॉ0 अमृत राज मिश्रा, वार्ड सदस्य जमरुल खान ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया

सैंकड़ों ग्रामीणों के बीच जड़ी बूटी और औषधीय पौधा का वितरण किया गया

चंदवा। प्रखंड के कामता पंचायत सचिवालय परिसर में आयुष विभाग की ओर से आयुष ग्राम शिविर का आयोजन किया गया।
इसका उद्घाटन मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, आयुष चिकित्सक डॉ0 अमृत राज मिश्रा, वार्ड सदस्य जमरुल खान ने संयुक्त रूप से किया।
मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, वार्ड सदस्य जमरुल खान को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
इस शिविर में 180 ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा से संबंधित दवाएं वितरित की गईं।
आयुष चिकित्सक डॉ0 अमृत राज मिश्रा ने आयुष चिकित्सा के लाभों पर प्रकाश डाला, शिविर में जड़ी बूटियों और औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया, उन्होंने कहा कि
आयुष चिकित्सा पद्धति से बिना किसी दुष्प्रभाव के कई रोगों का उपचार संभव है।
शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर अमृत राज मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
शिविर के दौरान कुल 180 ग्रामीणों के बीच आयुष चिकित्सा से संबंधित दवाओं का वितरण किया गया।
डॉक्टर रईस अंसारी ने शिविर को संबोधित करते हुए आयुष चिकित्सा पद्धति की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा आयुर्वेद होम्योपैथी एवं यूनानी दवाओं के लाभों की जानकारी दी।
वहीं डॉक्टर मुकेश उरांव ने जड़ी – बूटी एवं औषधीय पौधों का वितरण करते हुए उनके गुणों और उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से बताया तथा लोगों को इनके नियमित प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
डॉक्टर कुमार सागर ने बताया कि आयुष चिकित्सा से घुटनों का दर्द, गैस, कब्ज, लीवर संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों का सुरक्षित उपचार किया जा सकता है।
योग प्रशिक्षक मानसी कुमारी ने कहा कि योग कर स्वस्थ रहा जा सकता है तथा योग करने से निरोग रह सकते हैं, बीपी जैसे कई रोग को नियंत्रण में रखा जा सकता है, योग से संबंधित पुस्तक की वितरण की गई तथा योग करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
शिविर में सैंकड़ों ग्रामीणों के बीच जामुन, अशोका, बैर, अर्जुन, अमरूद, बेल, नीम, अंवला की पौधा वितरित किया गया।
शिविर में मुखिया नरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, आयुष चिकित्सक डॉ अमृत राज मिश्रा , डॉ मुकेश उरांव,डॉ कुमार सागर ,डॉ रईस अंसारी, पंचायत सचिव प्रमोद भोगता, पंचायत सहायक नीलमनी कुमारी, वाहीद खान, नसीबून बीवी, नेशार खान, हुस्नआरा बीवी, हलीमा बीवी, नसीम खान सहित सैंकड़ों ग्रामीण महिलाएं शामिल थे, आयुष विभाग कर्मी संजय कुमार, योग प्रशिक्षक मानसी कुमारी, कृष्णा कुमार, सहिया शक्ति देवी, रेनू देवी, नगीना देवी, निखत परवीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।