कृष्ण मुरारी शर्मा बने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधायक प्रतिनिधि
कृष्ण मुरारी शर्मा बने गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का विधायक प्रतिनिधि
झारखंड सरकार के माननीय मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है । इसके लिए उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया है।
शर्मा ने कहा कि जो विश्वास और भरोसा उन पर माननीय मंत्री ने जताया है उस पर वो खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंँगा। नियुक्ति संबंधी पत्र उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह और उप विकास आयुक्त गिरिडीह को दी गई है।
उन्होंने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह को भी धन्यवाद दिया है।

