गिरिडीह के गंगापुर में लायंस क्लब ने 250 आदिवासी महिलाओं और बच्चों को बांटा अल्पाहार
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा गंगापुर गांव में आदिवासी महिलाओ और बच्चों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा गिरिडीह के सुदूर आदिवासी गांव गंगापुर में 250 महिलाओ और बच्चों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया l
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह के तीसरे दिन यह कार्यक्रम रखा गया है l हमारे क्लब के द्वारा सेवा सप्ताह में सभी दिन मानव सेवा का कार्यक्रम रखा गया है l रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत हमारे क्लब के द्वारा कई कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल जा रहा है l आज के कार्यक्रम में अल्पाहार पाकर लोगों ने काफी खुशी जाहिर किया l
कार्यक्रम में लायन राजेश कुमार गुप्ता लायन मसरूर आलम सिद्दकी लायन रवि राज लायन शब्बीर आलम लायन राहुल कुमार लायन सुदीप गुप्ता लायन अवनिस अंशु लायन शत्रुघ्न सिंह सहित कई सदस्यों ने भाग लिया l

