मेदिनीनगर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन, विकसित भारत @2047 के संकल्प से जुड़े लोग
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के अवसर पर मेदिनीनगर में आयोजित हुई ‘सेवा ज्योति यात्रा’
मेदिनीनगर, 7 अक्टूबर 2026। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों को “विकसित भारत @2047” के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज देशभर में “सेवा ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना।
इस अवसर पर पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सुशासन के प्रति अद्वितीय समर्पण रहा है। उनका जीवन देश के प्रति सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रधानमंत्री जी की सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा “विकसित भारत @2047” के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
सांसद श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।
प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है।
पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी ने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया है। उन्होंने सभी से “विकसित भारत @2047” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री श्याम नारायण दुबे, जिला प्रभारी श्री शशिभूषण भगत, श्री विभाकर नारायण पाण्डेय, श्री मनोज भुइयां, श्री पुष्पा देवी, श्री अजय तिवारी, श्री उदय शुक्ला, श्री अविनाश वर्मा, श्री दुर्गा जौहरी, श्री कृष्लय तिवारी, श्री शिवकुमार मिश्रा, श्री विजय ओझा, श्री ईश्वरी पांडे, श्री गुड्डू खान, श्री अरविंद सिंह, श्री अजय सिंह, श्री विजय ठाकुर, श्री शुभम प्रसाद, श्री श्वेताग गर्ग, श्री प्रियारंजन शर्मा, श्री अरविंद गुप्ता, श्री इंद्रजीत सिंह, श्री डिंपल, श्री रूपा सिंह, श्री मंजू गुप्ता, श्री सुमन गुप्ता, श्रीमती शोभा देवी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

