JSCA के नेतृत्व मे चल रहे अंतर जिला U-16 मे गढ़वा ने लोहरदगा को 9 विकेट से हराया
अंडर 19 के बाद अंडर 16 मे भी गढ़वा का दबदबा
JSCA के नेतृत्व मे चल रहे अंतर जिला U-16 मे गढ़वा ने लोहरदगा को 9 विकेट से हराया
लोहरदग्गा मे चल रहा है यह प्रतियोगिता
दो सगे भाइयों ने बैट्स के साथ गेन्दबाजी मे किया बेहतरीन प्रदर्शन, अर्पित कुमार गिरी बने मैन ऑफ़ दी मैच
गढ़वा जिले मे ज़ब से जिला क्रिकेट संघ की नई कमेटी बनी है तब से गढ़वा जिले मे लगातार क्रिकेट के क्षेत्र मे एक नई आयाम हासिल की है।
गढ़वा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बी. एस. साहू क्रिकेट स्टेडियम, लोहरदगा में खेले गए मुकाबले में गढ़वा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा जिले को 9 विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लोहरदगा की टीम 47.5 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सौरव सिंह ने 77 गेंदों पर 50 रन की उपयोगी पारी खेली। गढ़वा के गेंदबाज़ों ने अनुशासित गेंदबाज़ी करते हुए लगातार विकेट झटके।
गढ़वा की ओर से गेंदबाज़ी में अर्पित कुमार गिरी ,तौकीर आलम और आयुष कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सम्राट सिंह ने 1 विकेट और हर्षित कुमार गिरी ने 1 विकेट किफायती गेंदबाज़ी कर विपक्षी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा U-16 टीम ने बेहतरीन संयम और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए मात्र 40 ओवर में ही मात्र 1 विकेट खोकर 158 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गढ़वा की जीत में दो सगे भाइयों अर्पित कुमार गिरी ने नाबाद 83 रन (95 गेंद, 12 चौके) की शानदार पारी खेली, जबकि हर्षित कुमार गिरी ने 128 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच हुई अटूट साझेदारी ने जीत को आसान बना दिया।
अपने उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अर्पित कुमार गिरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत पर संघ के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है गढ़वा का अगला मैच 19/01/26 को जमशेदपुर से होगा।
गढ़वा के इस उपलब्धि पर गढ़वा जिले के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडी सियाराम सिन्हा एवं नवनीत शुक्ला ने बताया की गढ़वा जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों मे वो क्षमता है जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपना बेहतरीन खेल दिखा सकते है आज जिस तरह से दोनों भाइयों ने क्रिकेट खेला है वो आने वाले दिनों मे एक अच्छा संकेत है हमलोग बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर भी गढ़वा के खिलाड़ियों को देखना चाहेंगे। आज टीम बेहतरीन खेल दिखा रही है इसमें जिला क्रिकेट संघ का भी योगदान है सभी बधाई के पात्र है।

