JPSC-JSSC आंदोलन: छात्रों से बातचीत के लिए पहुंचे अधिकारी, सरकार ने मांगे पांच प्रतिनिधियों के नाम
रांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनरत छात्रों से संवाद कर राज्य सरकार का प्रस्ताव उनके सामने रखा। प्रशासन की ओर से छात्रों से पांच प्रतिनिधियों के नाम मांगे गए हैं, ताकि उनकी मांगों को लेकर सरकार के साथ औपचारिक बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
वहीं आंदोलनरत छात्रों ने बातचीत को लेकर अपनी शर्त रखी है। छात्रों का कहना है कि सरकार के साथ होने वाली बैठक कैमरे के सामने और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। अब सभी की नजर इस बात पर है कि छात्र प्रतिनिधियों और सरकार के बीच औपचारिक वार्ता कब होती है और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों पर क्या समाधान निकलता है।

