जनता की समस्याओं पर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारीः उपायुक्त

जनता दरबार पहुंचे लोगों के मामलों पर उपायुक्त ने की सुनवाई, कुल 37 मामलों पर की सुनवाई – ऑन स्पॉट कई मामलों का किया निष्पादन

*प्राप्त आवेदनों पर लिया संज्ञान, संबंधित पदाधिकारियों को एक पखवारे में निष्पादन का दिया जरूरी दिशा – निर्देश

बोकारो:- जनता की समस्याओं को सुनना और उस पर पारदर्शी तरह से कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यह बातें मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे नहीं केवल लोगों की समस्याओं का सीधा समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासन के प्रति मजबूत होता है।

37 मामलों की हुई सुनवाई – कई का मौके पर निष्पादन

आज आयोजित जनता दरबार में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड,अतिक्रमण और जनसुविधा से संबंधित विषय प्रमुख रहे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें।

मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष,सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार आदि उपस्थित थे।