झारखंड विधि महाविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विधि महाविद्यालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर राज्यीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 5 से

झुमरीतिलैया। झारखंड विधि महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को प्रेरणा स्थल पर तीन दिवसीय अंतर राज्यीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आहूत की गई। बैठक में स्व लालन नारायण मिश्रा दिवंगत कर्मियों एवं सहयोगियों के स्मृति में झारखण्ड विधि महाविद्यालय प्रेरणा स्थल पर तीन दिवसीय अन्तर्राज्यीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम झारखण्ड एजुकेशनल एण्ड कल्चरल डेवल्पमेंट सोसाइटी के सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसे 05, 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 की तिथि निर्धारित की। जिसमें बिहार एवं झारखण्ड राज्य के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को भी भाग लेने का अवसर दिया गया है खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलसचिव डॉ सादिक राजाक एवं झारखण्ड राज्य अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला के कर कमलों से हो करके समापन समारोह में झारखण्ड सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री सह विधायिक डॉ नीरा यादव के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है। छात्राओं एवं युवाओं का आवाहन करते हुए महाविद्यालय के सचिव ने कहा कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में भाग ले करके अपने प्रतिभा को समाज एवं राष्ट्र में उजागर कर अपना एवं अपने समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करे। बैठक में प्रचार्य डॉ.विकास राम, प्रो अजय कुमार उपप्राचार्य, प्रधान लिपिक नीरज कुमार सिन्हा डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. शशि भूषण मिश्रा, प्रो मिथिलेश कुमार, अरमान हुसैन कार्यक्रम संयोजक, जेटीटीसी के प्रो सुरभि कुमारी जेटीटीसी के प्रधान लिपिक नीतू कुमारी, नीलम कन्डुलना, खुशबू कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।