“झारखंड में संगठन मजबूत करेगी AAP, 24 को लातेहार और 25 को पलामू में कार्यकर्ता बैठकें”

पलामू- आम आदमी पार्टी अब झारखंड में अपनी संगठन को मजबूत करने में जुट गई हैं इसी सिलसिले में झारखंड के प्रभारी शिवचरण गोयल , सह प्रभारी सुशील सिंह एवं झारखंड के कम्युनिकेशन इंचार्ज प्रीतम मिश्रा 24 अगस्त को लातेहार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे वहीं 25 अगस्त को पलामू के सर्किट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे फिलहाल आम आदमी पार्टी झारखंड में अपनी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोनल पर्वेक्षक बनाए हैं और अलग-अलग जोनों में जाकर संगठन को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं बहुत ही जल्द झारखंड में भी आम आदमी पार्टी एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरेगी जिसकी शुरुआत राजा मेदनी राय की पावन धरती पलामू की धरती से हो चुकी है झारखंड प्रभारी का पहला दौरा पलामू से ही शुरू हो रहा है यू कहा जाए तो आम आदमी पार्टी को झारखंड में पलामू से ही राजनीतिक की रास्ता दिखाई दे रही है ।
इसकी जानकारी जोनल पर्वेक्षक कौशल किशोर बचन ने दिए उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में आम आदमी पार्टी पूरी तरह मजबूत बनेगी और चुनाव की तैयारी करेगी ।