झारखंड में पार्टी का है बेहतर भविष्य, आजसू को करना है बूथ लेवल पर सशक्त : सुदेश महतो
केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के कुम्हार टोली स्थित आवास पर सुदेश महतो ने की नेताओं संग बैठक
मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करना है। बूथ स्तर तक सशक्त होने से पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कही। वे पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के स्थानीय कुम्हार टोली स्थित आवास पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त करने के लिए पलामू प्रमंडल के नौ विधानसभा में प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही बूथ लेवल प्रभारी भी बनाए जाएंगे। सुदेश महतो ने पार्टी नेताओं से पार्टी के केंद्रीय अधिवेशन कराने पर चर्चा की। उपस्थित पार्टी के नेताओं का कार्यकर्ताओं ने आजसू के केंद्रीय अधिवेशन पलामू में कराने की सलाह दी। सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी के एक-एक नेता व कार्यकर्ता पार्टी को सशक्त करने में लग जाएं। आने वाले दिनों में पार्टी का झारखंड में बेहतर भविष्य है। इसके पहले सुदेश महतो दिवंगत पार्टी नेता स्वर्गीय सतीश कुमार के श्राद्धकर्म में शामिल हुए थे। श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद वे सीधे पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू के आवास पर पहुंचे। वहां चंद्रशेखर सिंह छोटू ने पार्टी सुप्रीमो का भव्य स्वागत किया। पार्टी सुप्रीमो ने उनके आवास पर नेताओं के साथ अनौपचारिक बैठक की।
मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू, विजय मेहता, जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, बबलू गुप्ता, इम्तियाज अहमद नज्मी, संजू सिंह, विकेश शुक्ला, युवा आजसू नेता राहुल मिश्रा, छात्र नेता अभिषेक राज, हिमांशु कुमार मनीष कुमार, राहुल सिंह, नयन कश्यप, अंकित तिवारी, विनोद कुमार, चंदन मेहता, नरेंद्र पांडेय, मुकेश सिंह, प्रदीप पांडेय, शिव शंकर प्रसाद, महिला जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, गोरखनाथ चौधरी लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडेय मौजूद थे।
स्व. सतीश कुमार आजसू पार्टी के लिए थे मजबूत स्तंभ : सुदेश
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव स्व. सतीश कुमार के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सतीश कुमार आजसू पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। संगठन के निर्माण से लेकर उसके विस्तार तक उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सादगी संघर्ष व समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। जिनका मार्गदर्शन सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा। उनका असमय जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

