झारखंड के छात्र आंदोलन को सोनम वांगचुक का समर्थन मिलने का दावा, भूख हड़ताल की चेतावनी

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन मिला है। यह जानकारी देवेंद्र नाथ महतो ने दी है। देवेंद्र ही रांची आंदोलन के अगुवा हैं। एक छात्र ने कहा कि हम लोग सोनम सर के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। अगर सरकार आने वाले कुछ दिनों में हमारी मांग नहीं मानती है तो सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।