झारखंड-बिहार में मॉनसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों के साथ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में दस्तक दे दी है। झारखंड और बिहार में 16 से 21 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि बिहार में 16 और 19 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 जून को बिहार तथा 17-18 जून को ओडिशा में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

