झारखंड के नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
झारखंड के नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
हाल ही में राज्य के महाधिवक्ता नियुक्त किए गए रोहितश्य रॉय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शुभकामनाएं प्राप्त कीं। यह मुलाकात राज्य के प्रशासनिक और कानूनी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

