NEET-UG पुनर्परीक्षा से पहले सुरक्षा सख्त, पेपर लीक की आशंका पर टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक”

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने घोषणा की है कि 21 जून 2026 को होने वाली NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पेपर लीक की आशंका को देखते हुए सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है। NTA के अनुसार यह कदम परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। प्रेस रिलीज में बताया गया कि मैसेज एडिटिंग फीचर को भी सीमित समय के लिए बंद किया गया है ताकि अफवाहों और फर्जी सबूतों पर रोक लग सके। सुप्रीम कोर्ट में इस पुनर्परीक्षा को चुनौती दी गई है, जिसकी सुनवाई 17 जून को होगी। याचिकाकर्ता ने इसे लाखों छात्रों के साथ अन्याय बताया है। मामले पर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। अभ्यर्थी फैसले इंतजार कर रहे हैं।