झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव अतहर अली के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मेराल झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव अतहर अली अंसारी के पिता खलील अंसारी का 86 साल के उम्र में सोमवार को लगभग 12 बजे दिन में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।अतहर अली ने बताया कि सोमवार देर शाम जनाजे की नमाज अदा की जायेगी, जिसके बाद पास के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।उन के निधन पर स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त कर रहे हैं लोगों ने उनकी मगफिरत के लिए दुआ की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना किया। इस मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो के जिला सचिव सरीफ अंसारी जवाहर पासवान विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन,दशरथ प्रसाद विनोद उर्फ लाला, जफिर अंसारी संजय तिवारी, राजा तिवारी विकाश कुमार राम यासीन अंसारी रमाकांत प्रसाद आराधना सिंह दिलीप मेहता सहित अनेकों लोग शामिल है।

