जेएससीए स्टेडियम भगदड़ मामले में 150 अज्ञात पर एफआईआर, पुलिस जांच तेज
जेएससीए स्टेडियम में 24 जून को जेपीएल फाइनल के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। घटना के 15 दिन बाद दर्ज केस में कहा गया है कि लोगों ने जबरन मुख्य प्रवेश द्वार और बैरिकेडिंग तोड़कर स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करेगी।

