रंगेया पंचायत निर्वाचन याचिका में प्रशासनिक कार्रवाई तेज
मनातू (पलामू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र के रंगेया पंचायत से जुड़े निर्वाचन याचिका मामले में जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।जिला दण्डाधिकारी सह-उपायुक्त पंचायत शाखा पलामू के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन को आवश्यक कार्रवाई के लिए आधिकारिक पत्र जारी किया है।यह पूरा मामला निर्वाचन याचिका संख्या 01/2024 मतिया देवी बनाम कुसुमी देवी एवं अन्य से संबंधित है।मिली जानकारी के अनुसार मनातू प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भेजे गए पूर्व पत्र पत्रांक—464, दिनांक—11.08.2026 के संदर्भ में जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा यह कार्रवाई की गई है।अनुमंडल पदाधिकारी SDO सदर मेदिनीनगर के न्यायालय से इस निर्वाचन याचिका पर आदेश पारित किया गया है।जिला पंचायत राज पदाधिकारी पलामू ने अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय द्वारा पारित आदेश की आधिकारिक प्रति संलग्न करते हुए मनातू बीडीओ को प्रेषित कर दी है।पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि न्यायालय के आदेश के आलोक में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस आदेश के बाद अब मनातू प्रखंड स्तर पर संबंधित निर्वाचन मामले में आगे की कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

