खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 केन्द्र सरकार वापस ले : जय प्रकाश भाई पटेल

हजारीबाग : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम मे प्रेसवार्ता जिला का आयोजन किया गया । प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक खनिजों पर सेस हटाने से झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा । स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन तथा मईया सम्मान योजना जैसी योजनाएं पूर्ण रूप से प्रभावित होगी । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पिछले दिनों झारखंड सरकार का एक लाख 36 हजार करोड़ बकाया राशि का भुगतान नही किया गया है । इस तरह के काला कानून से 15-16 हजार करोड़ प्रति वर्ष झारखंड सरकार का बन्द हो जाएगा ये संघीय ढांचा पर प्रहार है । इसी क्रम में 27 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगी और महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा । प्रेसवार्ता मे प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरव पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद महासचिव दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह उपस्थित थे ।