जागरूक जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीशा सिन्हा ने चलाया जनसंपर्क अभियान,राधा स्वामी संगठन के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की दी जानकारी

0
d21b72d7-0149-442f-91be-d35abb2e5a4b

 

जागरूक जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीशा सिन्हा ने चलाया जनसंपर्क अभियान,राधा स्वामी संगठन के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की दी जानकारी

गिरिडीह:-जागरूक जनता पार्टी के गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान किया जा रहा.जागरूक जनता पार्टी की गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने अंबाडीह, चतरो मोहनपुर, तुरुकडीहा और विश्वासडीह में जनसंपर्क किया गया जिसमे राधास्वामी संगठन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही चतरो मोहनपुर और अंबाडीह में दो निः शुल्क कोचिंग संस्थान का उद्घाटन भी किया गया। प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने यह भी कहा कि आज राधास्वामी संगठन के माध्यम से लगातार 15 वर्षो से समाजसेवा करती आ रही हूं, हमारे संगठन के माध्यम से अपने गिरिडीह क्षेत्र में राधास्वामी संगठन कन्यादान योजना के तहत हजारों बच्चियों के विवाह में सहयोग किया गया है, कई बच्चो के शिक्षा में संगठन सहयोग कर रही है साथ ही आवास भी बनाकर संगठन के द्वारा दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के द्वारा गांडेय विधानसभा क्षेत्र और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र मे निः शुल्क कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा है जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ताकि एक शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सके। साथ ही संगठन के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को भी रोजगार दिया जा रहा है क्योंकि अगर महिलाओ को रोजगार मिल जाए तो घर की कुछ परेशानी कम की जा सकती है। इस मौके पर संगठन के नगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह ) ने कहा कि संगठन हरेक क्षेत्र में कार्य कर रही है, संगठन अपने क्षेत्र के बच्चो, युवाओं, पुरुषो और महिलाओं सभी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यालय प्रभारी अमित कुमार ने मौजूद ग्रामीणों से संगठन से जुड़कर संगठन के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर संगठन के प्रतिनिधि बेबी देवी, मालती देवी, , पूनम देवी, रूकसार खातून, खुशबू कुमारी, अर्चना कुमारी, रौशन कुमार, बिट्टू कुमार के साथ सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *