जागरूक जनता पार्टी के गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान किया जा रहा

0
f1f30404-e820-4b8a-acd6-d5035056b14b

जागरूक जनता पार्टी के गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान किया जा रहा

गिरिडीह:- जागरूक जनता पार्टी की गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने दिन शनिवार को मोसफडीह, परसाटांड और अंदुडीह, पचंबा में जनसंपर्क किया गया जिसमे राधास्वामी संगठन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने यह भी कहा कि आज राधास्वामी संगठन के माध्यम से लगातार 15 वर्षो से समाजसेवा करती आ रही हूं, हमारे संगठन के माध्यम से अपने गिरिडीह क्षेत्र में राधास्वामी संगठन कन्यादान योजना के तहत हजारों बच्चियों के विवाह में सहयोग किया गया है, कई बच्चो के शिक्षा में संगठन सहयोग कर रही है साथ ही आवास भी बनाकर संगठन के द्वारा दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के द्वारा गांडेय विधानसभा क्षेत्र और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र मे निः शुल्क कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा है जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ताकि एक शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सके। साथ ही संगठन के द्वारा महिलाओं को भी रोजगार दिया जा रहा है क्योंकि अगर महिलाओ को रोजगार मिल जाए तो घर की कुछ परेशानी कम की जा सकती है। इस मौके पर संगठन के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नंदलाल पांडेय, नगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह ),कार्यालय प्रभारी अमित कुमार के साथ संगठन के प्रतिनिधि बेबी देवी, मालती देवी, संगीता देवी, मिट्ठू हजाम, कुंदन कुमार, सुमन कुमारी, पूनम देवी, सुदीप शर्मा , रौशन कुमार, बिट्टू कुमार के साथ सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *