हरिहरगंज में भाजपा मंडल की बैठक, सेवा संकल्प यात्रा और लाभार्थी सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के मंडल कमेटी के मासिक बैठक में 5 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प यात्रा के तहत आ रहे बड़नगर गुजरात से सेवा संकल्प यात्रा जो बनारस जाएगी उसका स्वागत एवं लाभार्थी सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श हुआ बैठक के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने किया बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा की सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत करने एवं लाभार्थी सम्मेलन जिसमें भारत सरकार के मंत्री एवं सांसद भाग लेंगे उसे सफल बनाने के लिए जन-जन तक कार्यक्रम का सूचना हम कार्यकर्ताओं का पहुंचना कर्तव्य है और कल्याणकारी योजनाओं का बारे में जानकारी देना जिसमें अधिक से अधिक लाभार्थी इस सम्मेलन में भाग ले इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है मौके पर उपस्थित थे अरुण मिश्रा, अजय कुमार सिंह सुनील गुप्ता ओमप्रकाश सिंह अवधेश मेहता, अशोक कुमार करण राजवीर कन्हैया विश्वकर्मा अमित कुमार, गुप्ता साव, मनोज कुमार इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।