गांधी जयंती पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 200 किलो जावा महुआ नष्ट

गांधी जयंती पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 200 किलो जावा महुआ नष्ट

पाटन (पलामू)। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ड्राई डे के मद्देनजर नावाजयपुर थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पचकेडिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री एवं अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। नावाजयपुर थाना के एएसआई कामेश्वर ठाकुर ने बताया कि 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे रहता है। इसी के मद्देनजर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

छापेमारी अभियान के दौरान नावाजयपुर थाना के पुलिसकर्मी एवं चौकीदार मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।