होटल माया पैलेस के संचालक ने अपने जन्मदिन पर गरीब और जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण
मेदिनीनगर।शहर के बैरिया चौक स्थित होटल माया पैलेस के संचालक एनबी सिंह ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाया।उन्होंने अपने जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन कैंपस पहुंचकर गरीब व जरूरतमंदों को भोजन कराया।वही मौके पर उपस्थित एनबी सिंह ने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे बेहतर तरीका उन्हें लगा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया जाय।उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि गरीबों की दुआ ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।उन्होंने कहा की जन्मदिन पर गरीबों के बीच भोजन वितरण करना एक नेक और सार्थक काम है।जिससे की आप गरीबों को खाना खिलाकर उनकी दुआएं पा सकते हैं, खुशी बांट सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।यह आपके जन्मदिन को यादगार बनाता है और आपको एक अच्छा महसूस कराता है।

