हैडिंग: चास नगर निगम जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी, विधायक श्वेता सिंह ने किया निरीक्षण
बोकारो:- बोकारो विधानसभा अंतर्गत चास नगर निगम जलापूर्ति योजना के बचे हुए शेष कार्यों को बहुत ही तेजी से किया जा रहा है लगभग कई जगह के लीकेज बनाने के बाद ज्यादातर टंकियो तक पानी पहुंचाने का रास्ता साफ हो चुका है,मेंन लाइन की पानी टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है लिंक लाइन को धीरे-धीरे मेन लाइन में जोड़कर इंड कैप लगाने का काम जारी है,बोकारो विधायक श्वेता सिंह द्वारा यह मामला स्वयं देखा जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द चास नगर निगम के सभी वार्ड वासियों को पानी मिलेगा, पेयजलापूर्ति जो विद्युत संबंधी काम बचा था उस कार्य को भी शुरू कर दिया गया है, जिओ कंपनी गेल इंडिया समेत कई कंपनियों के कार्य के दौरान पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जैसे-जैसे लीकेज पता चला,JUSCO की टीम के द्वारा सभी क्षतिग्रस्त पाइप की मरमत कर दी गई है।विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि कई वर्षों से चास नगर निगम की जनता पेयजल की समस्या से परेशान थी लेकिन अब जनता को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है जल्द ही लोकहित में सभी कार्यों को लोकहित में सम्पन्न कराया जाएगा।इसी संदर्भ में सुल्तान नगर चास में बोकारो विधायक श्वेता सिंह के द्वारा मौके पर पहुंच कर पेयजलापूर्ति योजना फेज 2 का औचक निरीक्षण किया गया उक्त मौके पर जुस्को के अधिकारियों और कर्मचारियों को विधायक ने कार्य को जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि चास नगर निगम पेयजलापूर्ति योजना फेज-2 के जल्द पूर्ण होने से यहां वर्षों से चल रही जनसमस्या का निदान होगा।इस अवसर पर विधायक के द्वारा गठित चास नगर निगम सहायता समूह के सदस्य रामा शंकर सिंह, शंभू दास,सरोज यादव,उत्तम गोप,अमृत बावरी,शाहिद राजा,कैंसर अफरोज,मुहम्मद आजाद,शेरू अंसारी,मुन्ना,मुमताज,शाहनवाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

