ग्रामीणों को न्यायिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहीं अंजू देवी, कंकारी में चला रही निरंतर अभियान

अंजू चौरसिया उर्फ अंजू देवी लीगल AID क्लीनिक कंकारी पलामू में पैरालीगल वॉलिंटियर (PLV) के रूप में कार्यरत है।
वह हरेक बुधवार और रविवार को कंकारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू (DA LSA) से मिलने वाले सुविधाओं और सेवाओं के बारे AID क्लीनिक पर, ग्राम संगठन की बैठक में, स्वयं सहायता समूह की बैठक में, और ग्रामीण महिला पुरुष से मिलकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है।अंजू देवी हर महीने स्वयं सहायता समूह की दीदी लोग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है तथा 15 100 टोल फ्री नंबर के बारे में भी बताया जाता है।उनके द्वारा कई
ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं का निराकरण भी ग्राम संगठन की दीदी लोग के साथ मिलकर किया जा चुका है,उनके द्वारा 26 11 2025 को राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय नरसिंहपुर पथरा में शिक्षक और छात्रों के साथ मिलकर संविधान दिवस पर कार्यक्रम किया गया और संविधान की शपथ भी दिलाई गई ।