गिरिडीह में विकास योजनाएं बनी उपेक्षा का प्रतीक: भाजपा नेता सुरेश साव”

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सुरेश साव ने शनिवार को अपने गिरिडीह, शास्त्री नगर आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गिरिडीह विधानसभा में शिलान्यास का काम बहुत जोरों से चल रहा है अच्छी बात है. गिरिडीह में विकास का काम होना चाहिए. सौभाग्य की बात है कि हमारे गिरिडीह विधानसभा से सरकार में प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे प्रतिनिधि भी है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शिलान्यास के बाद जिस योजना को क्रियान्वित होना चाहिए वो सही ढंग से क्रियान्वित नहीं हो पा रहा है परिणामस्वरूप शिलापट्ट् अब उपेक्षा का प्रतीक बन गया है। सुरेश साव ने कहा कि अभी आप देख रहे होंगे गिरिडीह से पचंबा का जो मुख्य सड़क है और पचंबा से चितरडीह, जमुआ रोड जो जाती है वहा बुढ़वा तालाब के पास जो पुल बना हुआ है वहां रोजाना राहगीरों के साथ कुछ ना कुछ घटना होती रहती है लेकिन यहां के प्रतिनिधि और प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। यहां के जनता, स्थानीय लोग और व्यापारी इन समस्याओं से त्रस्त है. लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गिरिडीह की जनता अपने जनप्रतिनिधि से केवल बड़े बड़े वादे नहीं, बल्कि ठोस कार्य चाहती है। सड़कों की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता जैसे मूलभूत मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। श्री साव ने कहा कि में जिले के प्रशासन से और वर्तमान सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि गिरिडीह जिले में इतनी सारी जो समस्या है. गिरिडीह शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं. रोज कहीं ना कहीं ख़राब रोड के कारण दुर्घटना घट रही है इसलिए इसको जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। ना कि सिर्फ शिलान्यास कर के लोगों के आंखों में धूल झोंकना चाहिए चूंकि में जनता हूं अगर सरकार की इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है. सरकार को सिर्फ इच्छा होनी चाहिए दिखावे का काम नहीं करना चाहिए, काम को धरातल पर उतारना चाहिए।

इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य अमर सिंहा, भाजपा मध्य मंडल के महामंत्री इनोद साव मौजूद रहे।