गिरिडीह में श्याम सेवा समिति के प्रांगण में जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नई कार्यकारिणी का चयन
आज श्याम सेवा समिति के प्रांगण मे, गिरिडीह
जिला मारवाड़ी सम्मेलन (सत्र 2026–27) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारीयों का चयन हुआ।
गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल झुंझुनवाला सहित पूरी नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी समाज के लिए सदैव उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रेरणादायक कार्य करते रहें ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष निर्मल झुंझुनवाला,उपाध्यक्ष सुनील मोदी , जीवन अग्रवाल
महामंत्री राकेश मोदी,सह-सचिव बांके बिहारी शर्मा , रोहित जालान, कोषाध्यक्ष: CA विकास खेतान के पद पर सुशोभित हुए।
नई टीम को ढेरों शुभकामनाएं मिली और समाज उन्नति की ओर निरंतर अग्रसर हो इसके लिए सभी ने संकल्प लिया।

