गिरिडीह में मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान
गिरिडीह। पचम्बा और सलैया स्टेशन के बीच पोल संख्या 96 के 13 और 14 के समीप शनिवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौ,त हो गई। मृ,तक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कि घटना करीब शाम सात बजे की है। इसी दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक पशु को भी टक्कर लगी। स्थानीय युवक अपनी मवेशी की तलाश में रेलवे ट्रैक के आसपास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक पर पड़े वृद्ध के श,व पर पड़ी।
युवकों ने तत्काल इसकी सूचना समाजसेवी पवन कंधवे को दी। पवन कंधवे ने मामले की जानकारी पचम्बा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पचम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से श,व को रेलवे ट्रैक से हटाया।
पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृ,तक की पहचान कराने में जुटी हुई है।

