गिरिडीह कलाकार समिति की बैठक में एकजुटता पर जोर, कलाकारों के हित और कला के विकास पर हुई चर्चा
गिरिडीह कलाकार समिति की बैठक में एकजुटता पर जोर, कलाकारों के हित और कला के विकास पर हुई चर्चा
गिरिडीह। शहर के झंडा मैदान में गिरिडीह कलाकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कलाकार शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बृजमोहन भैया ने की। इस दौरान कलाकारों को एक मंच पर जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने, कला के विकास और कलाकारों के सम्मान व हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बृजमोहन भैया ने सभी कलाकारों से एकजुट होकर संगठन के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में नए कलाकारों का स्वागत भी किया गया।
बैठक के दौरान सदस्यों ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव साझा किए और आपसी सहयोग के साथ काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अक्षय राज, रवि राज, संजय भारती, मकसद आलम, सुरेश, राजेश रंजन, प्रदीप राज, सविता देवी, अंशुमन, ललिता देवी, भरत, कुमोद, अलगुंदीय, आर्यन और नदीम आरजू सहित कई कलाकार उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष बृजमोहन भैया ने सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

