OBC कर्मचारी-पदाधिकारी महासंघ की बैठक, पलामू DEO से कथित दुर्व्यवहार का किया विरोध
OBC कर्मचारी-पदाधिकारी महासंघ की बैठक, पलामू DEO से कथित दुर्व्यवहार का किया विरोध
मेदिनीनगर। ओबीसी कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ (झारखंड) की प्रांतीय मासिक बैठक रविवार को बारालोटा के हनुमान नगर स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक रंगलाल प्रसाद के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी पलामू संदीप कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना की निंदा की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले में अधिकारी को संगठन की ओर से सामाजिक और नैतिक सहयोग दिया जाएगा तथा ऐसी घटनाओं का संगठनात्मक स्तर पर विरोध किया जाएगा।
बैठक में ओबीसी आरक्षण, EWS नीति और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। महासंघ ने ओबीसी आरक्षण से जुड़े अपने मुद्दों को मजबूती से उठाने और EWS नीति का विरोध करने की बात कही। प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर भी चिंता जताई गई। इसके अलावा 15 अगस्त को डालमिया कैंपस स्थित राज्य स्तरीय कार्यालय में सुबह 11:30 बजे ध्वजारोहण और अक्टूबर में प्रस्तावित कवि सम्मेलन में संगठन की सहभागिता का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश महासचिव श्याम देव महतो द्वारा रचित ‘महासंघ का संकल्प गीत’ भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डीआईओ रणवीर सिंह, डीईओ संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को सामूहिक रूप से उठाने पर सहमति जताई।

