गढ़वा शहर – किसानों को उनका वास्तविक लाभ जरूर मिलना चाहिये : खशुबू कुमारी

गढ़वा शहर – किसानों को उनका वास्तविक लाभ जरूर मिलना चाहिये : खशुबू कुमारी

ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी ने किसानों के बीच बांटा गेहूं व चना का बीज

गढ़वा : ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से रविवार को महुलिया पंचायत के किसानों के बीच गेहूं व चना बीज का वितरण किया गया. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलनेवाले बीज का वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने एफपीओ ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यों की सराहना की तथा आगे किसान हित के सभी आवश्यक कार्य करने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार जो भी लाभकारी योजना किसानों के लिये ला रही है, उसका समुचित लाभ उसके वास्तविक हकदार को मिलना चाहिये, तभी योजना की सार्थकता साबित होगी. इस मौके पर कंपनी के निदेशक धर्मेंद्र दूबे ने कहा कि साल 2021 में इस एफपीओ का स्थापना नाबार्ड के सहयोग किया गया है. तब से अब तक लगातार किसानों के बीच कुछ न कुछ लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खरीफ एवं रबी दोनो फसलों में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज का वितरण किया जाता आ रहा है. उनके एफपीओ से करीब 881 किसान जुड़े हुये हैं. इस बार खरीफ मौसम में 250 किसानों के बीच 11 क्वींटल धान बीज, 400 किलो सावां के अलावे दाे क्वींटल अरहर बीज, 300 किलो मक्का एवं दो क्वींटल मूंगफली तथा अभी रबी मौसम में 350 किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर 27000 किलो गेहूं बीज एवं चना बीज का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वितीय आवश्यकता को देखते हुये ग्रामीण बैंक के माध्यम से किसानों के बीच ज्वाइंट लाईबिलिटी ग्रुप स्कीम के तहत कृषि ऋण भी उपलब्ध कराया गया है. इससे छोटे व सीमांत किसानों को खेती के लिये आवश्यक पूंजी सरलता से प्राप्त हुयी है, जिसका उपयोग किसान अपने उत्पादन को बढ़ाने एवं आय वृद्धि में कर रहे हैं. इस मौके पर जिला परामर्शी जीतेंद्र उपाध्याय, किसान विजय तिवारी, मुखिया पति वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि मौजूद थे।