खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शैलेंद्र पाठक बने कंपटीशन मैनेजर
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शैलेंद्र पाठक बने कंपटीशन मैनेजर!
गढ़वा:– 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स2025 का आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण साईं तथा राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के मिली जुली प्रयासों से आयोजित की जा रही है जिसके लिए गढ़वा जिले के स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर शैलेंद्र पाठक को कंपटीशन मैनेजर नियुक्त किया गया है, साइकिलिंग खेल का संचालन गेम्स के दौरान शैलेंद्र पाठक के देखरेख में संपन्न होगा!
साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह ने श्री पाठक के लंबे अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति किया है!
विदित हो की पूर्व भी पटना बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कंपटीशन मैनेजर के रूप में शैलेंद्र पाठक ने बड़े ही सफलतापूर्वक अपने भूमिका का निर्वहन किया था श्री पाठक ने अपने नियुक्ति पर चैनल सेक्रेटरी सीएफआई के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं फेडरेशन के उम्मीद पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और इस गेम्स को सफलतापूर्वक आयोजित करने में अपना 100% योगदान दूंगा, वही खेल निदेशालय रांची के द्वारा भी शैलेंद्र पाठक को उक्त खेल में भागीदारी हेतु अनुमति का आदेश देते हुए निदेशक खेल एवं विभाग के अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है श्री पाठक पाठक राज्य के पहले व्यक्ति हैं जो लगातार दूसरी बार कंपटीशन मैनेजर बनकर खेल के क्षेत्र में एक मिसाल पेश किया है
उपलब्धि के लिए श्री पाठक को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पूर्व सांसद बृजमोहन राम खेल निर्देशक शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डॉ मधु कांत पाठक, गढ़वा ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल, रेखा चौबे ,अनिता दत्त, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी,
डॉ उमेश सहाय, विजय केसरी,
आलोक मिश्रा, रणवीर सिंह जितेंद्र कुमार, राजकुमार मेहता, नरेश कुमार ,ओमप्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, दिलीप गुप्ता, राम भट, पंकज अग्रवाल,राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, नितिन तिवारी राघवेंद्र नारायण सिंह, धर्मेंद्र पाल ,सत्येंद्र यादव, किशोर कुणाल ,अजय कांत आदि लोगों ने बधाई दी।
इसकी जानकारी गढ़वा साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने दी।

