गढ़वा पुलिस ने बैंक से पैसा निकालने वाले नागरिकों से छिनतई करने वाले गिरोह का किया,पर्दाफाश

0
75b769bf-8e04-4f29-943d-42cb3e9b6725

गढ़वा पुलिस ने बैंक से पैसा निकालने वाले नागरिकों से छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी, गढ़वा एवं गिरफ्तार अभियुक्त

झारखंड के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार गढ़वा जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ महीनों से गढ़वा और आसपास के थाना क्षेत्रों में बैंक से पैसा निकालने वाले नागरिकों की रेकी कर, उनके बैग या मोटरसाइकिल की डिक्की से पैसे छिनतई/चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं के उद्भेदन हेतु गढ़वा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

इस विशेष टीम ने विभिन्न स्थानों और बैंकों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संदिग्धों की पहचान की। उनके फोटो को गश्ती दल को सौंपा गया। इसके तहत, 24 अगस्त 2024 की सुबह गढ़वा थाना की गश्ती टीम ने रंका मोड़, गढ़वा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान, उसने चोरी और छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक यादव (पिता: स्व. महेश यादव, निवासी: नया टोला, जोराबगंज, थाना: कोढ़ा, जिला: कटिहार, बिहार) के रूप में हुई। उसने बताया कि वह और उसके साथी विभिन्न शहरों में जाकर बैंकों में रेकी कर, लोगों से पैसे और सामान की चोरी/छिनतई करते थे। उन्होंने फर्जी पहचान पत्र, मोबाइल सिम और चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग किया। इनका गिरोह गढ़वा, डालटनगंज, औरंगाबाद, देवघर, जामताड़ा, फतुहा, हाजीपुर, पटना, नालंदा, पूर्णिया जैसे कई शहरों में सक्रिय रहा है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, नकदी, फर्जी मोबाइल सिम, आधार कार्ड और चोरी के अन्य सामान बरामद किए।

अन्य तीन अभियुक्त अमित यादव, लखन यादव और आनंद यादव की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
दीपक यादव और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। इनमें चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराध शामिल हैं।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :
1. नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा
2. पु.अ.नि. सुभाष कुमार पासवान
3. पु.अ.नि. दीपक कुमार मौर्य
4. स.अ.नि. अभिमन्यु कुमार सिंह
5. आरक्षी अभिमन्यु कुमार
6. आरक्षी बनवारी प्रसाद गुप्ता
7. चालक आरक्षी कृष्णा राम

गढ़वा पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *