गढ़वा पुलिस की बड़ी सफलता: गुजरात से तीन अपहृत युवतियां सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम नगर ऊंटारी थाना के लंबित कांड संख्या 185/25, 115/26 एवं 116/26 का निष्पादन हेतु नगर ऊंटारी थाना से पु अ नि संदीप कुमार रवि एवं पु अ नि शशिकांत शुक्ला को अन्य पुलिस बल के साथ भेजा गया था, जिनके द्वारा उक्त तीनों कांड के अपहृता सह पीड़िता को गुजरात से सही सलामत बरामद कर लिया गया है तथा उक्त कांडों के अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात उक्त तीनों कांड के तीन अभियुक्त क्रमशः 1. अभियुक्त सत्येंद्र यादव, उम्र 19 वर्ष, पिता-गुलाब सिंह उर्फ पप्पू यादव ग्राम खतौनी, थाना इटावा, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश, 2. अंशु कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता रामकुमार राम, ग्राम पथरिया कला, थाना नगर ऊंटारी, जिला गढ़वा, 3. नितेश कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता दिनेश राम,ग्राम पथरिया कला, थाना नगर ऊंटरी, जिला गढ़वा को जेल भेज दिया गया।

