गढ़वा में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, याकुजा इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में भर्ती शुरू
गढ़वा: शहर के टंडवा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप याकुजा इलेक्ट्रिक व्हीकल (श्री श्याम इंटरप्राइजेज) में युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर उपलब्ध कराया गया है। शोरूम के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर/ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹15,000 प्रतिमाह वेतन के साथ आकर्षक इंसेंटिव भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या स्नातक निर्धारित की गई है। वहीं, कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी तथा कार्य का समय लचीला (फ्लेक्सिबल) रहेगा।इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी या आवेदन संबंधी जानकारी के लिए 9006977679 एवं 8651846221 पर संपर्क कर सकते हैं।

