गढ़वा में विश्वकर्मा पूजा एवं PM मोदी जन्मदिन पर जनसमस्या समाधान कार्यक्रम आयोजित

गढ़वा:–विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर “रंजन केयर फाउंडेशन” गढ़वा, झारखंड एवं विधायक प्रतिनिधि (पंचायत समिति, गढ़वा प्रखंड ) सह अधिवक्ता सत्यम राज द्वारा ग्राम जोबरईया में जन समस्या समाधान, सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में समाज की मुख्य तीन समस्या – स्वास्थ्य, शिक्षा एंव रोजगार के समाधान के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाया गया। स्वास्थ्य समस्या के लिए आयुष चिकित्सा पदाधिकारी,डॉ. कुमुद रंजन के द्वारा लोगों को उचित सलाह दिया गया साथ ही नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवा वितरण किया गया
kill India तथा मुख्यमंत्री सारथी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करके बेरोजगारी की समस्या से निजात पाने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ.कुमुद रंजन के द्वारा बताया गया कि आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली बीमारियों को जड़ से खत्म करता है तथा आयुर्वेदिक औषधि बीमारी नहीं हो इससे भी बचाव करता है तथा उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि हमारा उद्देश्य लोगों को दवाओं से मुक्ति दिलाना है इसलिए हम जनता से यह अपील करते हैं कि वह अपने खान-पान रहन-सहन का तौर तरीका एक सिस्टमैटिक ढंग से करें जिससे वह बीमार नहीं पड़ेंगे दूसरी तरफ “रंजन केयर फाउंडेशन” के सचिव सह अधिवक्ता सत्यम राज के द्वारा बताया गया कि हमारे इस फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याण में विभिन्न योजनाओं को 100% धरातल पर उतारने जन-जन तक पहुंचने में हमारा यह फाउंडेशन ब्रिज का काम करता है और उन्होंने लोगों से अपील किया की सरकार के द्वारा विभिन्न चलाए जा रहे योजनाएं चाहे वह मत्स्य विभाग हो या चाहे वह मुख्यमंत्री सारथी योजना हो चाहे वह कौशल विकास योजना हो स्किल इंडिया हो यह तमाम योजनाओं का लाभ उठाने से लोगों के अंदर बेरोजगारी की समस्याएं खत्म होगी और पलायन से लोग बचेंगे यदि लोग पलायन न करके अपने घर में अपने गांव में अपने शहर में अपने मोहल्ले में अस्थाई रूप से रोजगार करके तथा नौकरी करके अपना जीवकोपार्जन करेंगे तो गांव का विकास पंचायत का विकास शहर का विकास दोगुनी गति से होगा और लोगों के बीच एक आपसी समरसता व्याप्त होगी जिससे पर्व त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसलिए यह आवश्यक है कि पलायन रुके और लोग अपने ही गांव घर में शहर में अपना स्वरोजगार अथवा नौकरी करें जिसके लिए सरकार विभिन्न तरीके की योजनाओं को चलlते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गढ़वा उप प्रमुख प्रभारी प्रमुख फैजुल अंसारी एवं कार्यक्रम में दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति पंचायत सेवक परिहार अमित तिवारी बबलू केशरी(कोषाध्य) धनंजय पांडे(अध्यक्ष) शशी भूषण चौधरी(उपाध्यक्ष) शशि कुमार दुबे(सह उपाध्यक्ष) शुभम कश्यप, शुभम केशरी, पीयूष केशरी, सुमित केशरी, रणजीत पाल, पंकज पाल, अभिषेक पाल, महेंद्र पाल, हरिहरपाल, जयप्रकाश पाल दिनेश प्रसाद कमलापुरी अशोक प्रसाद कमलापुरी धनंजय प्रसाद कमलापुरी रामजी पाल उदित पाल शंभू पाल फागु भुइँया, इकबाल अंसारी एवं अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित थे

You may have missed