अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की विचार गोष्ठी आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तस्वीर पर फूल माला चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1981 से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की शुरुआत की थी,दुनिया को अमन चैन की पहले से अधिक जरूरी है युद्ध और संघर्ष से तबाही, गरीबी और भुखमरी फैल रही है,लाखों लोग बेघर हो रहे हैं और असमानता व्याप्त है। अहिंसा और संघर्ष विराम को प्राथमिकता दी जाए, विश्व में कहीं अधिक दरकार है। हर हाल में दुनिया की शांति और स्थिरता बढ़ाई जाए, मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि शांति अमन चैन से किसी भी राष्ट्र का विकास हो सकता है विकास के लिए शांति चाहिए। नई संसद भवन में सकारात्मक विचार विमर्श कर उज्जवल भारत की नींव डाली जाए। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार,विशाल कुमार, कृष्णा राम, जयपाल मोची, संजय मिस्त्री ,संतोष विश्वकर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ,राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

