गढ़वा में वीर परिवार सहायता योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशन में तथा उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा श्री मनोज प्रसाद एवं सचिव श्रीमती निभा रंजना एलकड़ा मैडम के कर कमलों में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को गढ़वा प्रखंड के सभागार में वीर परिवार सहायता योजना पर अवेयरनेस कार्यक्रम किया गया जिसमें पी एल वी मुरली श्याम तिवारी ने मंच का संचालन करते हुए वीर परिवारों के लिए कानून संवत अपना विचार व्यक्त किया तथा लीगल काउंसिल के पद पर कार्यरत श्री राम लखन पांडे ने वीर सैनिक परिवारों उनके आश्रितों एवं वैसे सैनिक/जांबाज जो अभी देश की सुरक्षा में है या मृत्यु को प्राप्त है या अपना देश के लिए प्राण गवा चुके हैं वैसे वीर परिवारों के लिए जो किसी पारिवारिक विवाद, उपभोक्ता मामले,संपत्ति विवाद,के उलझन में पड़े हैं वे मुकदमा करने से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के कार्यालय स्थित सैनिक प्रकोष्ठ में आकर संपर्क कर सकते है की जानकारी दिए सेवानिवृत्ति सैनिक प्रकोष्ठ के पी एल वी अजय कुमार तिवारी सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाएं के बारे मे बताया पी एल बी कृष्णानंद दुबे ने देश के 140 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा में सरहद पर खड़े सैनिक मृत सैनिको के आश्रितों जो विपत्ति एवं विवाद के उलझन में पड़े हैं वीर परिवारों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा प्रहरी के रूप में खड़ा है वीर परिवार के आश्रित पी एल बी जो प्रखंड/ थाना/ पंचायत में कार्यरत है उनसे संपर्क करें निशुल्क आपकी समस्याओं के निदान में पूरी सहायता करेंगे साथ ही फौजदारी मामले में कानूनी प्रतिनिधित्व, उत्तराधिकार संबंधित मामले में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए इस अवसर पर गोपाल दुबे अभिमन्यु चौबे विनय दुबे श्याम चौबे, कैप्टन अशोक तिवारी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, एवं सेवा निवृत सैनिक उनके आश्रित पीएलबी सुधीर कुमार चौबे उपस्थित थे