केतार के पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था से संतुष्ट हुए उप सचिव
केतार के पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था से संतुष्ट हुए उप सचिव
पीएम श्री मध्य विद्यालय केतार का उप सचिव ने किया निरीक्षण, व्यवस्था पर जताया संतोष
केतार। पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय केतार में बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप सचिव अनूप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को देखकर उप सचिव ने संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीटी लैब, साइंस लैब, पुस्तकालय, सभी कक्षाओं एवं रसोईघर का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों की ओर से उप सचिव को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
मौके पर उप सचिव अनूप कुमार ने शिक्षकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “आप लोग इतने कम शिक्षक होने के बावजूद विद्यालय में इतनी सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखे हैं, यह देखकर काफी अच्छा लगा।” उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रतिनिधि शिक्षा विभाग के देवेंद्र नाथ उपाध्याय, बीपीएम सुदीप कुमार, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, शिक्षक संतोष कुमार, प्रेम कुमार, अजय कुमार, सुधा कुमारी, मिथिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सदस्य इजहार आलम, सत्येंद्र बैठा, आशीष कुमार राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विद्यालय को उत्क्रमित करने की मांग
इधर, पीएम श्री मध्य विद्यालय केतार की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उप सचिव को लिखित हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा। आवेदन में विद्यालय को उत्क्रमित कर माध्यमिक विद्यालय बनाने तथा कम से कम 10 शिक्षकों के पदस्थापन की मांग की गई।
इस पर उप सचिव अनूप कुमार ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि “इस पर मैं तत्काल विचार करूंगा,


