कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद

कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद

दिया श्रद्धांजलि

गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी द्वारा आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने रंका मोड़ स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी टॉवर के पास स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
जबकि वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों और मजबूत नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई।

इस मौके पर ज़िला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता उदय नारायण तिवारी,त्रिपुरारी सिंह,अलख निरंजन चौबे,नसीम अंसारी,बृजेन्द्र चौधरी,उमेश गुप्ता,मुन्ना यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।