गढ़वा की टीम ने जामताड़ा की टीम को हराया

गढ़वा की टीम ने जामताड़ा की टीम को हराया

अगले चक्र में किया प्रवेश

निशांत कुमार चौबे बने मैन ऑफ द मैच

गढ़वा:–हजारीबाग में चल रहे हैं अंडर U 16 का मैच गढ़वा बनाम जामताड़ा के बीच खेला गया! जिसमें जामताड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.4 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई !जिसमे गढ़वा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्पित कुमार गिरी ने 09 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और निशांत कुमार चौबे 7.4 ओवर में 18 रन देकर 8 विकेट लिए ! जामताड़ा की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुएं आर्यन ने 32 रन बनाए।,लक्ष्य का पीछा करते हुए गढ़वा की टीम 10 ओवर में 67 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया ! गढ़वा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अर्पित कुमार गिरी ने 28 रन और हर्षित कुमार गिरी ने 17 रन का योगदान दिया | मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले निशांत कुमार चौबे को मैन ऑफ द मैच दिया गया |

You may have missed