गादी श्रीरामपुर पंचायत के महुआटांड़ में मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण

गिरिडीह। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन द्वारा शनिवार को गादी श्रीरामपुर पंचायत के महुआटांड़ गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मोंगिया स्टील के सीएमडी डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया स्वयं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुल 175 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताया।डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि गिरिडीह उपायुक्त के निर्देशानुसार आधार कार्ड की फोटो कॉपी प्राप्त कर एवं रजिस्ट्रेशन के बाद ही कंबल वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से उन्हें आत्मसंतोष और खुशी मिलती है।कार्यक्रम में फाउंडेशन के निदेशक हरिंदर सिंह मोंगिया, बलविंद्र सिंह मोंगिया, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, अनिल राय, मणिलाल साहू, कन्हाई पांडे, किशोरी राय, मधुसूदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।