एसडीओ ने नौडीहा खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, मौके पर नहीं मिला कांटा

एसडीओ ने नौडीहा खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण… खनन के समीप नहीं मिला काटा एसडीएम नौडीहा बाजार / पप्पु यादव नौडीहा बाजार _छतरपुर एसडीओ आशीष गंगवार व माईनिंग ईस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने गुरुवार को नौडीहा बाजार प्रखण्ड के पांच पत्थर उत्खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई एसडीओ श्री गंगवार ने बताया कि लगातार सुचना मिल रही थीं की नौडीहा प्रखण्ड क्षेत्र में पत्थर उत्खनन से ओवरलोड हाईवा चल रह है। उसको लेकर विभिन्न खनन को जांच किया गया है खनन के समीप कांटा नहीं मिला इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्रवाई को लेकर खनन विभाग को पत्र लिखा गया है।