E20 डीपफेक मामला: नितिन गडकरी को सोशल मीडिया कंपनियों पर केस की अनुमति

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को E20 से जुड़े कथित AI डीपफेक और एडिटेड सोशल मीडिया कंटेंट के मामले में मेटा प्लेटफॉर्म्स, एक्स कॉर्प, गूगल और अज्ञात ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ सिविल केस करने की अनुमति दी है। मामला ऐसे कथित रूप से भ्रामक और मानहानिकारक पोस्ट से जुड़ा है, जिनमें गडकरी से संबंधित सामग्री को एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है।

जस्टिस आरिफ डॉक्टर की अदालत ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंटरमीडियरी को गडकरी के खिलाफ कथित मानहानिकारक एवं एडिटेड सामग्री हटाने का निर्देश भी दिया। अदालत की अनुमति के बाद गडकरी संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकेंगे।