झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले पांच दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट
रांची। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और लातेहार समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। वहीं उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी झारखंड और संथाल परगना के विभिन्न जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

