ए.के. सिंह कॉलेज में चेक घोटाले का नया खुलासा, 20 करोड़ खर्च पर सवाल
प्रेस विज्ञप्ति
प्राचार्य सूर्यमणि सिंह ने अपने कार्यकाल में किया 20 करोड़ खर्च
मामला ए के सिंह कॉलेज में चेक
दुरूपयोग का
हुसैनाबाद, पलामू – ए के सिंह कॉलेज
जपला में विवाद थमने का नाम नही
ले रहा है । रोज रोज नये खुलासे हो
रहे हैं । नया खुलासा कॉलेज में चेक
दुरुपयोग का हुआ है । इस सम्बंध में
पूर्व प्राचार्य डॉ आनन्द कुमार ने एक
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
प्राचार्य सूर्यमणि सिंह व सचिव
प्रफुल्ल कुमार सिंह ने अपने चहेते
शिक्षकों के नाम लाखों रुपये देकर
कॉलेज फण्ड का दुरुपयोग किया है ।
कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति छात्रों
को पढ़ाने के लिए की गई है न कि
व्यवसाय करने के लिये ।
अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार
सूर्यमणि सिंह,अशोक कुमार सिंह ,
रामसुभग सिंह,मुकेश कुमार ,शिव
कुमार विश्वकर्मा एवं शशिभूषण जी
को चेक देकर लाखो रुपये दिए गये ।
मालूम हो कि इन्ही सब आरोपो के
कारण विश्वविद्यालय एक जांच
कमिटी के गठन कर जांच करवा रही
थी । जांच के क्रम में ही सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह का हस्ताक्षर
युक्त चार सादा चेक भी जिसमे राशि
अंकित नही था क्रमश- 004186,
187,188,एवं 189 मिला था जिसे
विश्वविद्यालय द्वारा गठित तदर्थं
समिति के सचिव ने रद्द कर दिया ।
अब यह जांच का विषय है कि किस
कारण से कॉलेज के शिक्षकों को
लाखों रुपये का चेक दिया गया और
सचिव का हस्ताक्षर युक्त सादा चेक
रखने का क्या उद्देश्य था । अपनी
काली करतूत को नष्ट करने व छिपाने
के उद्देश्य से ही तत्कालीन प्राचार्य डॉ
आनन्द कुमार को रात्रि 11 बजे ई मेल
के माध्यम से बर्खास्त कर दिया । इस
पूरे प्रकरण की व्यापक जांच की जाए
तो करोडों का भ्रष्टाचार उजागर होगा । प्राचार्य एवं सचिव द्वारा किये गये
असवैधानिक कार्य की जानकारी
माननीय सांसद सह अध्यक्ष शासी
निकाय को है या नही ये तो वही बता
सकते हैं ।

